
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सेकंड एसी कोच का इंटीरियर और सुविधाएं सामने आईं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सेकंड एसी कोच की आंतरिक बनावट और आधुनिक यात्री सुविधाएं सामने आई हैं। कोच में प्राइवेसी कर्टन, चौड़ी फोल्डिंग सीट, हर यात्री के लिए अलग एसी वेंट, रीडिंग लैंप और यूएसबी व सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं।




